{"_id":"5f8617488ebc3e9bf6236cdc","slug":"26-11-mumbai-terror-attack-witness-moves-bombay-high-court-seeks-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई आतंकी हमले में बची प्रत्यक्षदर्शी ने हाईकोर्ट से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई आतंकी हमले में बची प्रत्यक्षदर्शी ने हाईकोर्ट से लगाई मदद की गुहार
Wed, 14 Oct 2020 02:38 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
devika rotawan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को 26/11 आतंकी हमले में बची सबसे छोटी प्रत्यक्षदर्शी देविका रोतवान को आर्थिक रूप से गरीब वर्ग योजना के तहत घर और उच्च शिक्षा मुहैया कराने पर विचार करने को कहा है।
विज्ञापन
जस्टिस नितिन जामदार और जस्टिस मिलिंद जाधव की खंडपीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि रोतवान की याचिका की एक प्रति महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को दी जाए।
इस साल अगस्त में दायर अपनी याचिका में 21 वर्षीय रोतवान ने कहा कि वह और उसके परिजन काफी अभाव में जी रहे हैं। किराया चुकाने में असमर्थता के कारण वे बेघर हैं। याचिका पर अनुकंपा के आधार पर विचार किया जाय।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को जब आतंकी हमला हुआ तब वह 9 साल की थी और उस वक्त वह अपने पिता और भाई के साथ सीएसटी पर थी। तभी उसके पांव में आतंकी की गोली लगने से वह घायल हो गई थी। उस हमले में उसके पिता और भाई भी जख्मी हुए थे और उसके बाद बीमारियों के कारण वे रोजीरोटी कमाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन