{"_id":"5c6c8e95bdec22297827b81f","slug":"25-sri-lankan-fishermen-arrested-for-fishing-in-indian-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 25 श्रीलंकाई मछुआरे गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 25 श्रीलंकाई मछुआरे गिरफ्तार
Wed, 20 Feb 2019 04:47 AM IST
आसिम खान
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु से करीब 90 किलोमीटर दूर नगापत्तिनम में भारतीय समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 25 श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच नौकाएं जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से तटरक्षक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। एक बयान में तटरक्षक ने कहा कि नौकाओं पर 4,200 किलोग्राम टूना मछली थी। इन्हें अवैध तरीके से भारतीय विशेष आर्थिक जोन से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, जब्त की गई सभी नौकाओं को संबंधित एजेंसियों द्वारा संयुक्त जांच के लिए कराईकल गोदी लाया गया है। तटरक्षक के अनुसार, मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन