फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 parties collected 50 percent of the total income from electoral bonds

25 दलों ने कुल आय का 50 फीसदी चंदा चुनावी बांड से वसूला, भाजपा-कांग्रेस ने नहीं दिया ब्योरा

Sun, 08 Dec 2019 02:01 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Dec 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
25 parties collected 50 percent of the total income from electoral bonds
सांकेतिक तस्वीर

देश की तीन राष्ट्रीय और 22 क्षेत्रीय दलों ने अपना 50 फीसदी चंदा चुनावी बांड के जरिये वसूला है। इन पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे के आधार पर एडीआर रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन 25 दलों ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कुल 1163.17 करोड़ रुपये का चंदा वसूला जिसमें से 593.6 करोड़ रुपये चुनावी बांड से आया। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक ब्योरा देने वाले राष्ट्रीय दलों में बसपा, तृणमूल कांग्रेस और बीजद शामिल हैं। 

विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस समेत 35 पार्टियों ने अब तक अपनी आय का ब्योरा चुनाव आयोग को नहीं सौंपा है। इनमें पांच राष्ट्रीय और 30 क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक ब्योरा देने वाली 25 पार्टियों ने 893.6 करोड़ रुपये यानी 76.82 फीसदी स्वैच्छिक योगदान, दान और चुनावी बांड के माध्यम से एकत्र किया है। जबकि अन्य दान में 305.53 करोड़ रुपये यानी 25 दलों की कुल आय के 26 फीसदी से अधिक राशि प्राप्त की।
विज्ञापन


सिर्फ तृणमूल ने बताया चुनावी बांड से कितनी आय  
तीन राष्ट्रीय दलों में केवल तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी बांड के माध्यम से मिले दान का खुलासा किया है। पार्टी को 97.28 करोड़ की राशि मिली है। एडीआर ने कहा, चुनावी चंदे में चुनावी बांड वर्तमान समय में सबसे अधिक लोकप्रिय हो रहा है। गोपनीयता के कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसकी कितनी कमाई
आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक आय 249.31 करोड़ रुपये ओडिशा के बीजू जनता दली की है। इसके बाद 192.65 करोड़ रुपये के साथ तृणमूल कांग्रेस दूसरे और 188.7 करोड़ रुपये के साथ टीआरएस तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed