चीन की चिंता बढ़ाने वाला मालाबार सैन्य अभ्यास शुरू, ये चार देश दिखाएंगे अपनी ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार से भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के मालाबार नौसेना अभ्यास का पहला चरण शुरू हो गया है। यह बंगाल की खाड़ी में विशाखापट्टनम में शुरू हुआ। यह अभ्यास इन चारों देशों के बीच रणनीतिक संबंध को दर्शाता है।
सैन्य अभ्यास तीन दिन तक चलेगा और शुक्रवार को खत्म होगा। इन चारों देशों के नौसेना अभ्यास का दूसरा चरण 17-20 नवंबर के बीच अरब सागर में शुरू होगा। पिछले हफ्ते भारत ने यह घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया भी इस अभ्यास का हिस्सा होगा, जिस पर अमेरिका ने सहमति जताई थी।
US Navy Ship USS John S McCain (Guided-missile destroyer), Australian Navy Ship HMAS Ballarat (long-range frigate) & Japan Maritime Self Defence Ship (JMSDF) Ship JS Onami (destroyer) participating along with Indian Navy units: Ministry of Defence. (File pics) pic.twitter.com/wXepH9u5Qr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 3, 2020
क्वाड सदस्य राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की टोक्यो में बैठक के दो हफ्ते बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया था। जापान में हुई इस बैठक में चारों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत बातचीत की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में जटिल और अत्याधुनिक नौसेना अभ्यास होंगे।
इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी या हवाई युद्ध रोधी अभियान होंगे। इसके अलावा हथियारों से फायरिंग का भी अभ्यास किया जाएगा। मालाबार अभ्यास 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच हिंद महासागर में एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। बाद में, 2015 में जापान इसका स्थायी सदस्य बना।
इस अभ्यास में भारतीय नौसेना रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, समुद्र तटीय गश्ती नौका सुकन्या, जहाजों के बेड़े को सहायता पहुंचाने वाले पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज को शामिल करेगी। चीन की बढ़ती आक्रामकता को काबू में रखने के लिए अमेरिका सुरक्षा के तौर पर क्वाड का समर्थन कर रहा है।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हम भारत के साथ: अमेरिकी दूतावास
इस संबंध में अमेरिकी दूतावास की ओर कहा गया है कि यह सैन्य अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों की रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
The 24th #Malabar naval exercise begins today. This reaffirms our countries’ commitment to stronger defence cooperation in the Indo-Pacific: US Embassy in India
Along with India and US, navies of Japan and Australia are also participating in the exercise. pic.twitter.com/ft4Dn3MC9p— ANI (@ANI) November 3, 2020