फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 year youth died after helicopter blades fell on his head

हादसा: स्वदेसी हेलीकॉप्टर बना रहा था युवक, टेस्टिंग के दौरान सिर पर पंखा गिरने से हुई मौत

Thu, 12 Aug 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 12 Aug 2021 12:25 PM IST
सार

 शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना ने 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद हेलिकॉप्टर तैयार किया था। 
 पुलिस के मुताबिक, युवक स्वदेसी हेलीकॉप्टर बना रहा था। उसका नाम मुन्ना हेलीकॉप्टर रखा था, लेकिन तकनीकी खराबी आने से हेलीकॉप्टर का एक ब्लेड उसके सिर पर गिर गया। 

विज्ञापन
24 year youth died after helicopter blades fell on his head
हेलीकॉप्टर का पंखा गिरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल में दर्दनाक हादसे में एक मैकेनिक की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग के दौरान पंखा टूटकर युवक के सिर पर गिर गया । हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मैकेनिक को अस्पताल पहुंचाया ,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक स्वदेसी हेलीकॉप्टर बना रहा था। उसका नाम मुन्ना हेलीकॉप्टर रखा था, लेकिन तकनीकी खराबी आने से हेलीकॉप्टर का एक ब्लेड उसके सिर पर गिर गया। 

विज्ञापन


यह घटना महागांव तालुका के फुलसावंगी गांव की है, युवक का नाम शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना शेख था।  आठवीं पास मुन्ना की उम्र सिर्फ 24 साल थी और पेशे से मेकैनिक थे। वे दिन में एक गैरेज में काम करते थे और रात में अपना सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर बनाने में जुट जाते थे। 11 अगस्त को पूरे गांव के सामने वह हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले थे, लेकिन इससे एक दिन पहले ही हेलीकॉप्टर का पंखा सिर पर गिर गया। 
विज्ञापन


6 सीटर हेलीकॉप्टर बनाने की थी योजना
मुन्ना पिछले दो साल से एक सिंगल सीटर वाला हेलीकॉप्टर बनाने में लगे थे और उनका सपना 6 सीटर हेलिकॉप्टर बनाने का था। वे इसकी कीमत 30 लाख रुपए रखना चाहते थे, लेकिन इस हादसे के बाद सब खत्म हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed