फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   24 year old female doctor preparing MD commit suicide in Thane Maharashtra  

परीक्षा के प्रेशर में नीट की तैयारी कर रही डॉक्टर ने आत्महत्या की

Sat, 05 Jan 2019 03:05 PM IST
अजय सिंह भाषा, ठाणे
भाषा, ठाणे Published by: अजय सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
24 year old female doctor preparing MD commit suicide in Thane Maharashtra  
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 24 वर्षीय छात्रा ने प्रवेश परीक्षा के दबाव में बहुमंजिली इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एमबीबीएस करने के बाद ठाणे के कोलशेट इलाके में रह कर वह एमडी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे उसने अपने फ्लैट से छलांग लगायी थी। कहा जा रहा है कि उक्त महिला डॉक्टर ने परीक्षा का दबाव नहीं झेल पाने के कारण शनिवार को अपनी इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मालूम हो कि उसकी मां ठाणे में जानी मानी त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक असत्यापित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। समझा जाता है कि इसे डॉक्टर शर्मिष्ठा सोम ने लिखा है। सुसाइड नोट में सोम ने आत्महत्या के लिये पढ़ाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कापुरबावड़ी थाना के निरीक्षक अरविंद करपे ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि यह सुसाइड नोट मृतका ने ही लिखा था। इसमें लिखा है कि वह एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश परीक्षा को लेकर पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पा रही है। 


करपे ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और सोम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मालूम हो कि एमबीबीएस स्नातकों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला के लिये नीट पीजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर) की परीक्षा पास करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed