असम: कोविड मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर को लात-घूंसों से पीटा, 24 लोग गिरफ्तार
असम के होजाई में एक जूनियर डॉक्टर पर हमला करने के बाद इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक कोविड मरीज की मौत के बाद परिवारजनों ने जूनियर डॉक्टर पर हमला किया। इसपर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और आईएमए ने कड़ी निंदा जाहिर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना जैसे संकट काल में फ्रंटलाइन वर्कर्स और डॉक्टर रक्षक बनकर उभरे हैं। हालांकि देश के कई हिस्सों से ऐसे भी मामले सामने आए, जहां डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। ताजा मामला असम के होजाई जिले से आया है, यहां एक कोरोना मरीज की मौत होने के बाद गुस्साए परिवार वालों ने जूनियर डॉक्टर पर हमला किया।
लात-घूंसों से जूनियर डॉक्टर को पीटा
असम के होजाई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक जूनियर डॉक्टर को लात-घूंसों और चप्पलों से मार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के हाथ में झाड़ू और बर्तन हैं, जिससे वो जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर रहे हैं। इस वीडियो को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया है और मामले की कड़ी निंदा की है।
24 लोग गिरफ्तार, सीएम ने लिया संज्ञान
मामलों की जानकारी मिलते ही असम प्रशासन ने इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और जल्द ही इन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी। सीएम ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि मैं निजी तौर पर इस मामले की निगरानी कर रहा हूं और मैं वादा करता हूं कि जूनियर डॉक्टर को न्याय जरूर मिलेगा।
Such barbaric attacks on our frontline workers won't be tolerated by our administration. @gpsinghassam @assampolice Ensure that the culprits brought to justice. https://t.co/HwQfbWwYmn
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 1, 2021
डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर और छात्रों ने इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया और जांच की मांग की। धरना पर बैठे डॉक्टरों में से एक डॉक्टर ने कहा कि हम इस मुद्दे पर राज्य सरकार से मदद चाहते हैं और हमारी सुरक्षा की गारंटी की मांग करते हैं।
Assam: Doctors at Guwahati medical college and hospital(GMCH) staged protest demanding inquiry in an incident where a doctor was attacked by mob in Hojai district y'day,following a COVID patient's death
— ANI (@ANI) June 2, 2021
"We want govt's support in this matter & ensuring our safety," says a doctor pic.twitter.com/3rdvsdGU44
पीड़ित ने सुनाई अपनी आपबीती
डॉक्टर की पहचान सीयूज कुमार सेनापति के तौर पर हुई है। वहीं पीड़ित का कहना है कि परिवारवालों ने उनसे कहा कि उनके मरीज की हालत गंभीर है। जब मैं मरीज को देखने पहुंचा तो पहले से ही दम तोड़ चुका था। इसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल को फर्नीचर तोड़ना शुरू कर दिया और मुझपर हमला किया। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की असम यूनिट ने इस हमले पर नाराजगी जताई है और पुलिस को चिट्ठी लिखकर एक्शन की मांग की है।