फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Around 40 Z plus protectees in Central list, says Home Ministry

देश में 40 लोगों के पास 'जेड+', 190 के पास है 'जेड' और 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा

Tue, 09 Mar 2021 08:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Mar 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Around 40 Z plus protectees in Central list, says Home Ministry
जी किशन रेड्डी - फोटो : facebook.com/gkishanreddy

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को बताया कि देश में 230 लोगों को सीआरपीएफ और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की ओर से 'जेड प्लस', 'जेड' और 'वाई' श्रेणियों के तहत सुरक्षा प्रदान की जा रही है। जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सुरक्षा प्राप्त लोगों की केंद्रीय सूची में शामिल व्यक्तियों के समक्ष जोखिम के बारे में केंद्रीय एजेंसियों के आकलन के आधार पर उन्हें सुक्षा दी जाती है और इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाती है। इस तरह की समीक्षा के आधार पर सुरक्षा कवर जारी रखने, वापस लेने या संशोधित करने का फैसला होता है।'
विज्ञापन


नहीं दिया इस पर होने वाले खर्च का ब्योरा
मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय में 230 लोगों के नाम इस केंद्रीय सूची में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर इन लोगों की सुरक्षा पर होने वाले खर्च का वहन केंद्र सरकार की ओर से किया जाता है। हालांकि उन्होंने इस बात का ब्योरा नहीं दिया कि ऐसे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर कुल कितनी राशि व्यय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लोगों को मिल रही है 'जेड प्लस' सुरक्षा
जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में कहा, जेड प्लस सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दिए जाने के अनुरोध किए गए हैं लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते यह जानकारी साझा नहीं की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय सूची में  ऐसे 40 लोग शामिल हैं, जिनको जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed