{"_id":"607ed7a47fe0f97729590e97","slug":"23-years-old-relative-of-devendra-fadnavis-gets-corona-vaccine-controversy-arose","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस के युवा रिश्तेदार ने लगवाया कोरोना का टीका, विवाद से घिरे पूर्व सीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस के युवा रिश्तेदार ने लगवाया कोरोना का टीका, विवाद से घिरे पूर्व सीएम
Tue, 20 Apr 2021 07:02 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:02 PM IST
सार
उम्र के लिहाज से 20-30 साल के बीच के दिखाई दे रहे तन्मय फडणवीस की एक तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तन्मय वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री शोभाताई फडणवीस के पौत्र हैं। शोभाताई देवेंद्र फडणवीस की रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
तन्मय फडणवीस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के एक युवा रिश्तेदार द्वारा कोरोना का टीका लगवाने के बाद बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, सरकार की ओर से 45 साल से कम उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन इसके बावजूद इस सीमा से कम उम्र के फडणवीस के एक रिश्तेदार ने खुद को कोविड-19 का टीका लगवाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर दी, जिसके बाद विवाद ने जन्म ले लिया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार का नाम तन्मय फडणवीस बताया जा रहा है, जो कि 23 साल का है। उसने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जो वायरल हो गई। इस तस्वीर के सामने आने के बाद यहां देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि अगर आयु पात्रता के मानदंड का उल्लंघन किया गया है तो यह पूरी तरह अनुचित है और सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने घेरा
कांग्रेस ने कहा है, ‘मोदी सरकार ने 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही टीका लगाने की शर्त रखी है. ऐसी स्थिति में 45 साल से कम उम्र के फड़नवीस के भतीजे का टीकाकरण कैसे हो सकता है? बीजेपी नेताओं के परिवारों का जीवन महत्वपूर्ण है. क्या आम जनता के जीवन की कीमत कुछ भी नहीं है?’
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस ने विवाद से दूरी बनाने का किया प्रयास
बता दें, तन्मय वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री शोभाताई फडणवीस के पौत्र हैं। शोभाताई देवेंद्र फडणवीस की रिश्तेदार हैं। तन्मय ने नागपुर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में टीका लगवाया था और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर डाली। इधर, उम्र संबंधी मानदंड के उल्लंघन पर विवाद शुरू हुआ तो देवेंद्र फडणवीस ने इससे दूरी बनाने का प्रयास किया।
बयान जारी कर दी सफाई
पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया ‘संबंधित व्यक्ति तन्मय फडणवीस मेरे दूर के रिश्तेदार हैं और मुझे जानकारी नहीं है कि उन्होंने किस श्रेणी के तहत टीका लगवाया है।’ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने कहा, ‘अगर वह टीकाकरण के लिए पात्र हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है और यदि वह पात्र नहीं हैं तो यह पूरी तरह अनुचित है।’
एक मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण होगा शुरू
उन्होंने कहा, ‘मानकों के अनुसार अभी मेरी पत्नी और बेटी ने भी टीका नहीं लगवाया है। हालांकि, 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग (एक मई से) टीका लगवा सकते हैं और सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।’ उल्लेखनीय है कि सोमवार को सरकार ने एक मई से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की है। इसके तहत अब एक मई से 18 साल से ऊपर का हर शख्स कोरोना का टीका लगवा सकेगा। अभी तक 45 साल से ऊपर के लोगों को ही कोरोना का टीका लग रहा था।
बंबई उच्च न्यायालय की व्यवस्था का स्वागत किया
इस बीच फडणवीस ने मंगलवार को नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र में रेमडेसिविर के आवंटन में पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि बुरी तरह प्रभावित जिलों को इस दवा का पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल रहा है। उन्होंने जरूरत के हिसाब से रेमडेसिविर के वितरण की बंबई उच्च न्यायालय की व्यवस्था का स्वागत किया। उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया था कि नागपुर जिले को रेमडेसिविर इंजेक्शन की तत्काल 10 हजार शीशियां भेजी जाएं।