{"_id":"5d8b512b8ebc3e013874913f","slug":"23-rifles-seized-from-three-passengers-at-madurai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदुरै हवाई अड्डे पर पुलिस ने तीन यात्रियों के पास से 23 राइफल कीं जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मदुरै हवाई अड्डे पर पुलिस ने तीन यात्रियों के पास से 23 राइफल कीं जब्त
Wed, 25 Sep 2019 06:26 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
मदुरै हवाई अड्डा
मदुरै हवाई अड्डे से सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से यहां पहुंचे तीन व्यक्तियों के पास से कुल 23 राइफलें बरामद की हैं। इन राइफलों का इस्तेमाल निशानेबाजी जैसे कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
तीनों यात्रियों के बैगों में राइफलें थीं और वह दो दिन पहले यहां पहुंचे थे। इनकी कीमत 17.1 लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि केरल के इन लोगों ने दावा किया कि वह देश में निशानेबाजी की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए हैं। हालांकि इनके पास ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले जिसमें उन्हें राइफल ले जाने की अनुमति हो।
विज्ञापन
आरोपियों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन में पंजीकरण कराया है लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि यात्रियों ने किसी एसोसिएशन से कोई पंजीकरण नहीं कराया था, इसके बाद तीनों को हिरासत में ले कर राइफलें जब्त कर ली गईं। उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन