फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23 people arrested in Ahmedabad of Gujarat for organizing religious procession to eradicate coronavirus

अंधविश्वास: कोरोना भगाने के लिए निकाला धार्मिक जुलूस, ग्राम प्रधान समेत 23 गिरफ्तार

Wed, 05 May 2021 09:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 May 2021 09:04 PM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक गांव के मुखिया समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारियां एक धार्मिक जुलूस आयोजित करने के मामले में हुई हैं।
 

विज्ञापन
23 people arrested in Ahmedabad of Gujarat for organizing religious procession to eradicate coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक गांव के मुखिया समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह गिरफ्तारी एक धार्मिक जुलूस आयोजित करने के मामले में हुई है। पुलिस ने बताया कि जुलूस में कोरोना वायरस 'उन्मूलन' के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई थीं।

विज्ञापन


बता दें कि इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था। सानंद तालुका के नवापुरा गांव के इस वीडियो में करीब 500 महिलाओं को एक मंदिर के चक्कर लगाते देखा जा रहा है। सबने हाथों में पानी का पात्र पकड़ा हुआ है। वीडियो में कुछ पुरुष पानी का पात्र स्वयं लेते और उसे मंदिर में खाली करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने इस धारणा के चलते आयोजन किया कि बलियादेव मंदिर में जल चढ़ाने से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed