{"_id":"5dabe02a8ebc3e93bc19b4b8","slug":"21-year-old-mba-student-died-while-practicing-ramp-walk-for-college-freshers-day-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: रैंप वॉक करते हुए 21 साल की लड़की को पड़ा दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: रैंप वॉक करते हुए 21 साल की लड़की को पड़ा दिल का दौरा, मौत
Sun, 20 Oct 2019 09:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
कर्नाटक के बंगलूरू के औद्योगिक क्षेत्र के पीनया में स्थित एक एमबीए की छात्रा को रैंप वॉक के समय दिल का दौरा पड़ा। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वह फ्रेशर्स डे के लिए रैंप वॉक का अभ्यास कर रही थी। पुलिस को जहां शक है कि लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं उसकी मौत के असल कारण का फिलहाल पता नहीं चला है।
विज्ञापन
मृतक लड़की की पहचान 21 साल की शालिनी के तौर पर हुई है। वह पीनया के एआईएमएस कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शालिनी घुटनों के बल बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। शुरुआत में सभी को लगा कि वह थक गई है लेकिन उन्हें उसके शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं दिखी। जिसके बाद वह उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Bengaluru: A student of AIMS College in Peenya died while practicing ramp walk for a function y'day in the college, after she allegedly suffered a cardiac arrest & fell off the stage. She was taken to hospital & was declared brought dead. A case has been registered. #Karnataka
— ANI (@ANI) October 20, 2019
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त शशि कुमार ने कहा, 'अपने कॉलेज में फ्रेशर्स डे के लिए रैंप वॉक का अभ्यास करते हुए छात्रा की मौत हो गई। संभावना है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अपनी बारी के बाद वह स्टेज के पास खड़ी थी तभी वह जमीन पर नीचे गिर गई।'
उन्होंने बताया कि अन्य छात्र उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसी बीच पुलिस ने पीनया पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।