{"_id":"5f6a798a7f38d863e7305d4b","slug":"21-percent-increase-in-registration-of-farmers-for-paddy-purchase-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: धान खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में हुई 21 प्रतिशत की वृद्धि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: धान खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में हुई 21 प्रतिशत की वृद्धि
Wed, 23 Sep 2020 03:54 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Unsplash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में कृषि बिलों के पारित होने को लेकर सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भाजपा के बीच तनातनी के बीच ओडिशा में 2020-21 के खरीफ फसल सत्र के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में 21 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि आगामी खरीफ धान खरीद कार्यक्रम के लिए 14.97 लाख से अधिक किसानों ने ऑनलाइन अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले साल, लगभग 12.35 लाख किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। इस वर्ष, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली शुरू की है। अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के सभी 30 जिलों से कुल 2,854 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) और बड़े क्षेत्र की बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों (एलएएमसीएस) ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन