फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2024 Lok Sabha elections will be fight between common people and BJP Mamata Banerjee Said Updates

Politics: '2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दल एकजुट होकर भाजपा से लड़ें', ममता बनर्जी ने की अपील

Wed, 29 Mar 2023 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी सभी धर्मों के लोगों को भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव में देश के नागरिकों और भाजपा के बीच की लड़ाई होगी।

विज्ञापन
2024 Lok Sabha elections will be fight between common people and BJP Mamata Banerjee Said Updates
Mamata Banerjee - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को देश के सभी राजनीतिक दलों से भाजपा का डटकर मुकाबला करने की अपील की। ममता ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना होगा। हमें भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। राज्य के प्रति केंद्र सरकार के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में कोलकाता में दो दिवसीय धरना शुरू करने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा को दुशासन करार दिया। उन्होंने कहा कि इसने एलआईसी और एसबीआई को बेचकर देश को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन


रेड रोड पर डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास प्रदर्शन स्थल पर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को महाभारत के दो विरोधी 'दुशासन' और 'दुर्योधन' के रूप में वर्णित किया। बनर्जी ने कहा, मैं भारत के हर राजनीतिक दल से इस 'दुशासन' भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने का आग्रह करती हूं। इस 'दुर्योधन' भाजपा को देश के आम आदमी और भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए सत्ता से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन


वॉशिंग मशीन बनी चर्चा का विषय
धरने के दौरान मंच पर एक वॉशिंग मशीन भी रखी गई थी। इस पर भाजपा लिखा हुआ था। ममता ने सांकेतिक रूप से इसमें काले कपड़े धुलने के डाले और सफेद कपड़े बाहर निकाले। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों को लेकर भी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन में सभी साफ-सुथरे हो जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के नागरिकों और भाजपा के बीच की लड़ाई होगी: सीएम
ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी सभी धर्मों के लोगों को भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव में देश के नागरिकों और भाजपा के बीच की लड़ाई होगी। भारत में हर राजनीतिक दल को इस भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होना चाहिए। 

प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठूंगी: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वह राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठेंगी। ममता ने कहा कि वह टीएमसी प्रमुख के तौर पर धरने पर बैठी हैं न कि मुख्यमंत्री के तौर पर। मैं लोगों के लिए काम कर रही हूं। मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं, जिनका पैसा 100 दिनों के काम के लिए रोक दिया गया है। मैं आम लोगों के अधिकारों के लिए बैठी हूं, जिनका पैसा केंद्र ने रोक दिया है। यदि जरूरत पड़ी तो मैं पीएम आवास के बाहर भी धरना देने से नहीं चूकूंगी।


उन्होंने कहा, इस देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा के खिलाफ लड़ाई में एक नेता है। यह आमने-सामने की लड़ाई होगी। बनर्जी ने जोर देकर कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव हार जाएगी क्योंकि उसके अधिकांश सहयोगियों ने एनडीए छोड़ दी है। उन्होंने कहा, उनका (भाजपा का) चरम समय खत्म हो गया है। जब वे सत्ता में आए थे तो उनके 17 सहयोगी थे। अब वे अकेले हैं क्योंकि 16 ने उन्हें छोड़ दिया है। वे अकेले क्या करेंगे? उन्हें केवल यूपी और एमपी में वोट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed