फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2019 Lok Sabha elections related Information will be shared on Election Commission Twitter

चुनाव से जुड़ी सारी अपडेट ट्विटर पर होंगी साझा, आयोग के हैंडल ईसीआई हैशटैग पर मिलेगी जानकारी

Sat, 23 Mar 2019 06:49 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 23 Mar 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
2019 Lok Sabha elections related Information will be shared on Election Commission Twitter
भारत निर्वाचन आयोग

चुनाव आयोग भी तेज रफ्तार सोशल मीडिया की दौड़ में शामिल हो गया है। आयोग के ट्विटर हैंडल पर देश के सबसे बड़े त्योहार की पल-पल की जानकारी मिलेगी। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में राज्यवार मतदान की तारीख और उसका विस्तृत ब्यौरा आपको आयोग के हैंडल ईसीआई हैशटैग देश का महात्योहार के नाम से मिलेगी। पहले चरण की तारीखों की जानकारी सांझा करने के साथ शनिवार को आयोग ने इस अभिनव प्रयोग की शुरुआत कर दी है।  

विज्ञापन


हैंडल में लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण के मतदान वाले 20 राज्यों और उनकी लोकसभा सीटों का विवरण है। केंद्रीय चुनाव आयोग की इस पहल केबारे में आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले लगभग आधा दर्जन ऐप के माध्यम से आयोग का जनता से सीधा संवाद है। लेकिन ईसीआई हैश टैग देश के महात्योहार के माध्यम से जनता आयोग से उनके चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां मिलने में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा आयोग की मंशा इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इसलिए आयोग हर दिन इस हैंडल पर आयोग के नए प्रयोग और मतदान जागरुकता के अनुसार जानकारी शेयर करेगा। इस क्रम में आयोग मतदान के लिए जरूरी 12 दस्तावेजो को लेकर जानकारी साझा कर चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed