{"_id":"5f57f20307d7c96f023add1f","slug":"20131-new-corona-cases-found-in-a-day-in-maharashtra-and-380-peoples-died-in-last-24-hr","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में एक दिन में 20131 कोरोना मरीज, 24 घंटे में 380 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में एक दिन में 20131 कोरोना मरीज, 24 घंटे में 380 लोगों की मौत
Wed, 09 Sep 2020 02:35 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में मंगलवार को एक दिन में 20,131 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे में 380 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से 27,427 लोग दम तोड़ चुके है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 13,234 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 9,43,772 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 6,72,556 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इससे राज्य में रिकवरी दर 71.26 फीसदी हो गई है जबकि मृत्युदर 2.9 फीसदी है। प्रदेश में मौजूदा समय में 15,57,305 लोग होम क्वारंटीन और 38,141 संस्थागत क्वारंटीन हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 2,43,446 है।
विज्ञापन
मुंबई में 1346 नए केस, 42 की मौत
मुंबई में बीते 24 घंटे में 42 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 1346 नए संक्रमित सामने आए। मुंबई में अब तक 1,58,756 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 1,25,906 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महानगर में अब तक 7942 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
महामारी में कुप्रबंधन पर सरकार पर बरसे फडणवीस
मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कोविड-19 महामारी के कुप्रबंधन को लेकर ठाकरे सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई और पुणे के अलावा भी नागपुर, औरंगाबाद आदि शहर भी महाराष्ट्र में हैं। फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पुणे में दिलचस्पी रखते हैं क्या नागपुर और औरंगाबाद आदि महाराष्ट्र में नहीं हैं।