{"_id":"5b8f82f2867a55485f2f7e9c","slug":"2008-malegaon-blast-accused-upadhyay-to-contest-2019-lok-sabha-election-from-jadavpur-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2008 के मालोगांव ब्लास्ट मामले के आरोपी सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय 2019 लोकसभा चुनावों में खड़े होने वाले हैं। वह पश्चिम बंगाल के जाधवपुर निर्वाचन क्षेत्र से हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
2008 Malegaon blast accused retired Major Ramesh Upadhyay to contest 2019 Lok Sabha Election from Jadavpur constituency in West Bengal on Hindu Mahasabha ticket. pic.twitter.com/9q5Eml6npZ
— ANI (@ANI) September 5, 2018विज्ञापन
बता दें नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी जबकि 101 अन्य जख्मी हो गए थे। वह 9 साल तक जेल में बंद रह चुके हैं। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने जेल से आने के बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें धमकी दी जाती थी कि उनके सामने उनकी बेटी से रेप किया जाएगा। उनकी पत्नी को लेकर भी उन्हें धमकी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि ऐसा बड़े अधिकारी करते थे। उन्होंने कहा कि वह अधिकारी जो इस वक्त बड़े पदों पर हैं उनके साथ जेल में बुरा बर्ताव करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने जेल से बाहर आकर किए बड़े खुलासे में यह भी कहा था कि मामले की दूसरी आरोपी साध्वी प्रज्ञा के साथ भी जेल में बुरा बर्ताव होता था। मामले में साजिश का सूत्रधार कर्नल पुरोहित, साधवी प्रज्ञा, राकेश थावड़े और मेजर रमेश उपाध्याय को बताया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू आतंकवादी तक कहा गया। उनके मकान मालिक को भी कहा गया कि उनके घर में आतंकवादी रह रहे हैं और वह उनसे घर खाली करवा दें।
उपाध्याय जम्मू कश्मीर और पंजाब में आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ चुके हैं। साथ ही श्रीलंका भेजी गई इंडियन पीस कीपिंग फोर्स का हिस्सा रह चुके हैं। वह कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस केस में इसलिए धकेला गया क्योंकि वह अभिनव भारत संगठन के सदस्य थे।