फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 years old student hangs himself in Bengaluru Girl attempts suicide at Hyderabad international airport

Suicide: हैदराबाद हवाईअड्डे पर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, बेंगलुरु में 20 साल के छात्र ने भी लगाई फांसी

Sat, 10 Jun 2023 10:46 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 10 Jun 2023 10:46 PM IST
सार

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 साल का छात्र विवेक बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार से इंजीनियरिंग कर रहा था। चौथे सेमेस्टर में पढ़ रहा युवक दावणगेरे का रहने वाला है।

विज्ञापन
20 years old student hangs himself in Bengaluru Girl attempts suicide at Hyderabad international airport
Indore Crime News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 साल का छात्र विवेक बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार से इंजीनियरिंग कर रहा था। चौथे सेमेस्टर में पढ़ रहा युवक दावणगेरे का रहने वाला है। शनिवार सुबह जब उसके रूममेट नाश्ता करने गए थे, तभी विवेक ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। 10 बजे जब दोस्त नाश्ता करके वापस आए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला।

विज्ञापन


दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा तो विवेक फंदे पर झूल रहा था। दोस्तों ने उसे नीचे उतारा और उसे अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, कारणों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

हैदराबाद में आत्महत्या की कोशिश
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा शनिवार को अपने घर बेंगलुरु जा रही थी। उसका प्रेमी हवाई अड्डे के डिपार्चर रैंप पर प्रेमिका का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान युवती किसी बात पर दुखी हो गई और उसने अपनी जान देने के लिए डिपार्चर रैंप से ही छलांग लगा दी। एक कुली ने उसे आत्महत्या करते हुए देख लिया था, जिसने उसकी जान बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed