{"_id":"62779903f5189a50d515745a","slug":"20-year-old-girl-found-lying-in-toilet-of-swaraj-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में पड़ी मिली युवती, डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में पड़ी मिली युवती, डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि, आत्महत्या की आशंका
Sun, 08 May 2022 06:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 08 May 2022 06:42 PM IST
सार
पश्चिम रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक, लगभग 12 बजकर 35 मिनट पर स्वराज एक्सप्रेस के यात्रियों ने जानकारी दी कि एक 20 वर्षीय युवती वॉशरूम के अंदर गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में शनिवार एक 20 वर्षीय युवती गिरी मिली। सूत्रों द्वारा कहा जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पश्चिम रेलवे सीपीआरओ ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक, लगभग 12 बजकर 35 मिनट पर स्वराज एक्सप्रेस के यात्रियों ने जानकारी दी कि एक बीस वर्षीय युवती वॉशरूम के अंदर गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। यात्रियों की सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को एक बजकर 10 मिनट पर दहानू रोड आरएस पर रोका गया।
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि इसके बाद मौके पर पहुंचे ट्रेन के कर्मचारियों ने टॉयलेट की कुंडी खोली तो युवती अपने गले में कपड़े के साथ फर्श पर पड़ी मिली। उसे तुरंत दहानू कॉटेज अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन