फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 year old arrested for killing and dumping the body of aspiring model Mansi Dixit

20 साल की मॉडल की हत्या, शव को सूटकेस में डालकर फेंक गया आरोपी

Tue, 16 Oct 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 16 Oct 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
20 year old arrested for killing and dumping the body of aspiring model Mansi Dixit
मॉडल मानसी दीक्षित

20 साल के छात्र को सोमवर को एक मॉडल की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मॉडल की पहचान मानसी दीक्षित के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार दीक्षित की आरोपी मुजाम्मिल सैयद ने हत्या की है। उसने कथित तौर उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसके शव को सूटकेस में भरा और मलाड में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार शाम को ही सैयद को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


बांगुर नगर पुलिस के अनुसार, '20 साल की दीक्षित राजस्थान की रहने वाली थी और मुंबई में मॉडल बनने के लिए आई थी।' पुलिस का मानना है कि दीक्षित की सैयद से इंटरनेट के जरिए मुलाकात हुई थी। सैयद छात्र है। दोनों अंधेरी में सैयद के घर पर मिले थे। किसी बात पर झगड़े के बाद सैयद ने दीक्षित के सिर पर धारदार हथियार से वार किया इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, 'आरोपी ने मॉडल के शव को सूटकेस में भरा और अंधेरी से मलाड तक के लिए प्राइवेट कैब बुक कराई। इसके बाद उसने उसके शव को माइंडस्पेस में मैंग्रोव पेड़ों के पास फेंक दिया।' इसके बाद वह वहां से भाग गया। यह दोपहर 3 से 4 बजे की घटना है। पुलिस को दीक्षित की हत्या के बारे में उस कैब ड्राइवर ने बताया जिसे सैयद ने हायर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर ने देखा कि सैयद सूटकेस को फेंककर रिक्शे से भाग रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सैयद की हरकतों के बारे में बताया। पुलिस घटनास्थल पर कुछ मिनट बाद ही पहुंची और दीक्षित के शव को बरामद किया। सूत्रों का कहना है कि घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस ने उस रिक्शा की पहचान की जिससे सैयद भागा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के उपायुक्त संग्राम सिंह निशानदर ने कहा, 'हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैयद को आज मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।' पुलिस का कहना है कि सैयद ने दीक्षित की मारने की बात कबूल ली है। वहीं मॉडल के शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed