{"_id":"5ca9a5c6bdec22142f01b814","slug":"20-passengers-sick-of-eating-food-at-railway-in-delhi-bhubaneswar-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में रेलवे का खाना खाने से 20 यात्री बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में रेलवे का खाना खाने से 20 यात्री बीमार
Sun, 07 Apr 2019 12:54 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में सवार करीब 20 यात्री रेलवे की ओर से परोसा गया खराब खाना खाने से बीमार हो गए। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोमो स्टेशन के डॉक्टरों ने उन्हें देखा और अब वे सब ठीक हैं।
विज्ञापन
बोकारो के एक डॉक्टर ने भी यात्रियों की जांच की। एहतियात के तौर पर डॉक्टर ट्रेन में मौजूद हैं और यात्रियों पर नजर रख रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ टाटानगर पर भी डॉक्टर उनकी जांच करेंगे। सभी यात्री अब ठीक हैं।
विज्ञापन
किसी को भी ट्रेन से उतारा नहीं गया है। पैंट्री कार (भोजन यान) की जांच की जा रही है। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके नमूने लिए गए हैं।’’ आईआरसीटीसी ने भी भोजन के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन