फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 Indian fishermen released from Pak jail; to be transported till Wagah border: official

पाकिस्तान: लांधी जेल से 20 भारतीय मछुआरे रिहा, वाघा सीमा पर छोड़ा जाएगा

Sat, 13 Nov 2021 06:17 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची Published by: Amit Mandal Updated Sat, 13 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

गैर लाभकारी समाज कल्याण संगठन ईधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने 20 भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
20 Indian fishermen released from Pak jail; to be transported till Wagah border: official
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

पाकिस्तान ने लांधी जेल से रिहा 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए ले जाया जाएगा। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये 20 मछुआरे गुजरात के हैं जो 350 अन्य भारतीय मछुआरों का हिस्सा हैं, जिन्होंने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली है और बैचों में रिहा किए जाएंगे। इन्हें रविवार सुबह वाघा-अटारी सीमा पर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


ईधी ट्रस्ट फाउंडेशन वाघा सीमा तक पहुंचाएगा
गैर लाभकारी समाज कल्याण संगठन ईधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने 20 भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की है। पुरस्कार विजेता परोपकारी और सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत अब्दुल सत्तार ईधी के पुत्र फैसल ईधी ने कहा कि फाउंडेशन ने भारतीय मछुआरों को बस के माध्यम से भेजने की व्यवस्था की है और उन्हें उपहार और कुछ नकद भी देगा। उन्होंने कहा कि इन्हें कराची की लांधी जेल से रिहा किया जा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया था
मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल (पीएमएसएफ) ने गिरफ्तार किया था और पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में डॉक पुलिस को सौंप दिया था। दोनों देशों के गरीब भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरों को जेलों में बंद कराने के लिए काम कर रहे संगठनों का कहना है कि पीएमएसएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद करीब 600 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसल ने पुष्टि की कि ये दर्जनों गरीब भारतीय मछुआरे लांधी और मलिर जेलों में बंद हैं। वहीं जेल प्राधिकरण ने कहा कि दोनों देशों के विदेशी कार्यालय चैनलों के माध्यम से उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि होने के बाद अन्य 350 भारतीय मछुआरों को जत्थों में रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed