{"_id":"609f26761358533c727546b6","slug":"20-ias-officers-have-become-joint-secretaries-at-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: यूपी के भुवनेश व उत्तराखंड के पांडियन समेत केंद्र में संयुक्त सचिव बने 20 आईएएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति: यूपी के भुवनेश व उत्तराखंड के पांडियन समेत केंद्र में संयुक्त सचिव बने 20 आईएएस
Sat, 15 May 2021 07:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 07:10 AM IST
सार
नियुक्ति पाने वाले अधिकारियों में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भुवनेश कुमार और उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाला खोलने के लिए चर्चा में रहे डी. सेंथिल पांडियन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
विस्तार
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नौकरशाही में अहम फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर नियुक्त कर दिया। इन अफसरों की नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भी हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में फिलहाल वित्त विभाग में प्रमुख सचिव का पद संभाल रहे 1995 बैच के भुवनेश कमार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह 1991 बैच के आईआरटीएस अफसर संजय गोयल की जगह लेंगे। 2002 बैच के अधिकारी डी. सेंथिल पांडियन फिलहाल उत्तराखंड सरकार में आयुष सचिव पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
साथ ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की देखभाल की व्यवस्था के नोडल अधिकारी का पद भी संभाल रहे पांडियन को केंद्र में भी आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव तैनात किया गया है। उन्होंने भारतीय वन सेवा में 1988 बैच के जम्मू-कश्मीर कैडर के अधिकारी रोशन जग्गी की जगह लेंगे।
विज्ञापन
अन्य प्रमुख नियुक्तियों में 1992 बैच की आईआरएस अधिकारी निरुपमा कोटरू को कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव व वित्त सलाहकार, 1995 बैच के आईसीएएस अधिकारी भास्कर वर्मा को संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण (एनएमए) में सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
मनीषा सिन्हा, आशीष वछानी और संध्या भुल्लर को वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में संयुक्त सचिव, जबकि लिली पांड्या को संस्कृति मंत्रालय में, मयंक तिवारी को रक्षा मंत्रालय में, नाजली जाफरी शायिन को रक्षा मंत्रालय (वित्त) में, इंदिरा मूर्ति को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में और पी. अशोक बाबू को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
इनके अलावा जितेंद्र सिंह को भारी उद्योग विभाग, सुमंत सिंह को गृह मंत्रालय, संजीव शंकर को सूचना व प्रसारण मंत्रालय, मनोज कुमार को निवेश व सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग और सोनमोनी बोरा को भू संसाधन विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
आईओएफएस अधिकारी वीना टमटा भाटिया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के तहत ईपीएफओ की एसीपीएफसी (एचक्यू), जबकि सीसीएस अधिकारी सोमदत्त शर्मा को कार्मिक मंत्रालय के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्रेटेरिएट ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट का निदेशक बनाया गया है। आईएस अधिकारी संजीब कुमार मिश्रा को कार्मिक मंत्रालय के तहत ही राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का सचिव-सह-नियंत्रक तैनात किया गया है।