फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20,409 new COVID19 cases in India today, Active cases declined

COVID Cases in India: 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, संक्रमण दर 5.12 फीसदी

Fri, 29 Jul 2022 10:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 29 Jul 2022 10:16 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हो गई है। वहीं, कुल कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,258 हो गया है। 

विज्ञापन
20,409 new COVID19 cases in India today, Active cases declined
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

देश में 20,409 नए कोविड सामने आए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में 2,335 की कमी आई है और ये घटकर 1,43,988 रह गए हैं। बीते 24 घंटों में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हो गई है। वहीं, कुल कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,258 हो गया है। 
विज्ञापन

बंगाल में सात और कर्नाटक व महाराष्ट्र में तीन तीन मौतें
बीते 24 घंटों में हुई 32 मौतों में सर्वाधिक सात पश्चिम बंगाल में, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब और उत्तराखंड के दो-दो तथा चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.33 फीसदी हैं। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की दर 98.48 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दैनिक संक्रमण दर 5.12 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.82 फीसदी दर्ज हुई है। 

दो अरब से ज्यादा टीके लगे
देश में कोरोना के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 203.60 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed