{"_id":"61e7ef90afb9c30e8c0c274d","slug":"2-indigo-planes-avert-mid-air-collision-over-bengaluru-airport-on-9-january-dgca-to-probe-and-take-strict-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: इंडिगो के दो विमान हवा में टकराने से बाल-बाल बचे, घटना की किसी को नहीं दी जानकारी, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लापरवाही: इंडिगो के दो विमान हवा में टकराने से बाल-बाल बचे, घटना की किसी को नहीं दी जानकारी, मामले की जांच शुरू
Wed, 19 Jan 2022 04:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:31 PM IST
सार
बीते दिनों बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना की जानकारी सामने आई है जिसमें दो विमानों के हवा में आपस में टकराने की स्थिति बन गई थी। इस घटना की जानकारी किसी भी विभाग को नहीं दी गई। अब मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : twitter.com/IndiGo6E
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट के ऊपर बीती नौ जनवरी को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान हवा में टकराने से बाल-बाल बच गए। यह स्थिति नौ जनवरी की सुबह विमानों के उड़ान भरने के तुरंत बाद बन गई थी। उड्डयन नियामक डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना किसी लॉगबुक में दर्ज नहीं की गई और न ही भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण (एएआई) को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा है कि नियामक इस मामले की जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इंडिगो और एएआई की ओर से इस संबंध में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। डीसीजीए के अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विमानों के बीच टकराने की स्थिति इंडिगो की दो उड़ानों, 6ई455 (बेंगलुरु से कोलकाता) और 6ई246 (बेंगलुरु से भुवनेश्वर) के बीच बन गई थी।
विज्ञापन
इन दोनों विमानों ने नौ जनवरी की सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट से लगभग पांच मिनट के अंतराल पर उड़ान भरी थी। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों उड़ान भरने के बाद दोनों विमान एक दूसरे की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन समय रहते एप्रोच रडार कंट्रोलर ने डायवर्जिंग हेडिंग दी और दोनों विमान हवा में टकराने से बच गए। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन