फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 Indian Students Found Dead In US Had Moved There Just 2 Weeks Ago Latest News Update

Indian Students Death: US में संदिग्ध हालात में मृत पाए गए दो भारतीय छात्र, दो हफ्ते ही पहले ही शिफ्ट हुए थे

Tue, 16 Jan 2024 07:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/हैदराबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 07:23 AM IST
सार

दिनेश के कुछ दोस्तों ने शनिवार रात फोन कर दोनों की मौत के बारे में सूचना दी थी। दिनेश पिछले साल अध्ययन के लिए अमेरिका के हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट गए थे, जबकि निकेश कुछ दिनों बाद पहुंचा था। अमेरिका जाने के बाद रूममेट बन गए थे।

विज्ञापन
2 Indian Students Found Dead In US Had Moved There Just 2 Weeks Ago Latest News Update
death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के दो छात्र हाल ही में अमेरिका में कनेक्टिकट स्थित आवास में मृत पाए गए। उनकी पहचान तेलंगाना के वानापर्थी के जी दिनेश (22) और उसके रूममेट आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के निकेश (21) के रूप में हुई। दोनों के परिवार के सदस्यों को मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिनेश के कुछ दोस्तों ने शनिवार रात फोन कर दोनों की मौत के बारे में सूचना दी थी। दिनेश पिछले साल अध्ययन के लिए अमेरिका के हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट गए थे, जबकि निकेश कुछ दिनों बाद पहुंचा था। अमेरिका जाने के बाद रूममेट बन गए थे।
विज्ञापन


सरकार से मांगी मदद
दिनेश के परिवार ने बताया कि दिनेश के दोस्तों ने शनिवार रात हमें फोन किया और हमें उसकी और उसके रूममेट की मौत के बारे में बताया। हमें कोई भी जानकारी नहीं है कि उनकी मौत कैसे हुई। हमने दिनेश के शव को वापस लाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकेश के परिवार से संपर्क नहीं
वानापर्थी विधायक मेघा रेड्डी ने भी दिनेश के शव को वापस लाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने छात्र के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना भी दी। दिनेश के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनका निकेश के परिवार से कोई संपर्क नहीं है, क्योंकि दोनों हाल ही में अमेरिका गए थे। श्रीकाकुलम जिला प्रशासन के पास भी निकेश के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। श्रीकाकुलम पुलिस विशेष शाखा के डीएसपी के बलराजू ने बताया कि जिला कलेक्टरेट को भी निकेश या उसके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं मिली।


संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी भारतीय परिवार की मौत
इससे पहले हरियाणा के करनाल जिले के वकील की इकलौती बेटी और दामाद और नाती की अमेरिका के डोवर मैसाचुसेट्स की राजधानी बोस्टन शहर में मौत हो गई थी। उनके आवास पर ही पुलिस को शव मिले थे। अमेरिका की पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed