फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2-3 terrorists storm CRPF Traning Center in Awantipora, Pulwama jammu kashmir

LIVE: जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर फिदायीन हमला, एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

Sun, 31 Dec 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 31 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
2-3 terrorists storm CRPF Traning Center in Awantipora, Pulwama jammu kashmir
फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर के लैथापोरा में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में तीन भारतीय जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से लगातार दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बता दें कि पाकिस्तान ने एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी घटना को अंजाम दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। आतंकी एक इमारत में छिपे हुए हैं और दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक 2 से 3 आतंकी साउथ कश्मीर के अवंतीपोरा पुलवामा स्थ‍ित कैंप में घुस आए। इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमले के बाद फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला हाल ही में नूर टाली में मारे गए तीन आतंकियों का बदला लेने के लिए किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



पढ़ें- शहीद की पत्नी बोली- 'पाकिस्तान मुर्दाबाद था, मुर्दाबाद ही रहेगा, सेल्यूट टू इंडियन आर्मी'


बता दें कि भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन में शहीद हुए चार सैनिकों का बदला लिया था। सेना के पुंछ रेजिमेंट के चार घातक कमांडो रविवार शाम करीब छह बजे एलओसी पार कर पाक सेना के तीन जवानों को मार गिराया और एक को बुरी तरह घायल कर दिया था। सेना सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के मारे गए जवान 59 बलूच रजिमेंट के 2 ब्रिगेड के थे। 

सेना के खुफिया विभाग से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक अपने घातक कमांडो ने तीन से ज्यादा पाक सैनिकों को मारा है। लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं हो पा रही है। गौरतलब है कि पाक सेना ने शनिवार को पीर पंजाल घाटी के रजौरी में अकारण गोलीबारी शुरु कर दी थी। इस दौरान स्नाईपर से फायरिंग कर खासतौर पर इन्हें निशाना बनाया गया था। इसमें भारतीय सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed