{"_id":"5b0f147f4f1c1bf86e8b56c7","slug":"1984-sikh-riot-case-sajjan-kumar-s-polygraph-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"1984 सिख दंगा मामला: सज्जन कुमार का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1984 सिख दंगा मामला: सज्जन कुमार का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 May 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1984 सिख दंगा मामले में आरोपी पूर्व सांसद सज्जन कुमार ने बुधवार को एसआईटी की लोधी रोड स्थित लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया। सज्जन कुमार ने खुद टेस्ट कराने की पेशकश की थी। एसआईटी ने इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
यह मामला जनकपुरी और विकासपुरी इलाके में हुए दंगों के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों की हत्या से जुड़ा है। द्वारका अदालत के महानगर दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने एसआईटी को सज्जन कुमार का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि मामले में द्वारका जिला अदालत ने सज्जन कुमार को 2017 में अग्रिम जमानत प्रदान कर दी थी। एसआईटी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन