फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 to 44 year age group are unable to get corona vaccination time slot

टीकाकरण : 18 से 44 वर्ष वालों को नहीं मिल पा रहा वैक्सीनेशन का टाइम स्लॉट

Sat, 08 May 2021 06:18 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 May 2021 06:18 AM IST
सार

 वैक्सीन कमी के चलते दिल्ली सहित कई राज्यों में आ रहीं हैं दिक्कतें। पिछले एक दिन में 23 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन।

विज्ञापन
18 to 44 year age group are unable to get corona vaccination time slot
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सप्ताह भर बाद भी देश में 18 से 44 वर्ष वालों को वैक्सीन लगवाने के लिए टाइम स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। राज्यों के पास कम खुराक होने की वजह से ज्यादातर केंद्रों पर सीमित समय के लिए ही पंजीयन हो रहा है जिसके चलते हर किसी को मौका नहीं मिल रहा है। यह हालात दिल्ली सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहे हैं। बीते एक मई से इस श्रेणी में टीकाकरण शुरू किया गया, मगर अभी तक उनके लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसी का परिणाम है कि पंजीकरण के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 23 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें 2.67 लाख लोग 18 से 44 वर्ष की आयु के थे। अब तक देश में 16.49 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 95 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी कम से कम एक खुराक अब तक ले चुके हैं। देश में 67 फीसदी टीकाकरण केवल 10 राज्यों में ही देखने को मिला है। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को भारत में 111 दिन पूरे हो चुके हैं। पिछले एक दिन में 18938 केंद्रों पर वैक्सीन दिया गया था। इस दौरान 10.60 लाख ने पहली और 13.10 लाख ने दूसरी खुराक ली थी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि एक से छह मई के बीच देश के 30 राज्यों में 11.80 लाख युवाओं को वैक्सीन दी जा चुकी है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 330, आंध्र प्रदेश 16, असम 220, बिहार 284, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 1,026, दिल्ली 1,83,679, गोवा 741, गुजरात 2,24,109, हरियाणा 1,69,409, हिमाचल प्रदेश 14, जम्मू -21,249, झारखंड 77, कर्नाटक 7,068, केरल 22, लद्दाख 86, मध्य प्रदेश 9,823, महाराष्ट्र 2,15,274, मेघालय 2, नागालैंड 2, ओडिशा 28,327,  पुडुचेरी 1,पंजाब 2,187, राजस्थान 2,18,795, तमिलनाडु 8,419, तेलंगाना 440, त्रिपुरा 2, उत्तर प्रदेश 86,420, उत्तराखंड 17 और पश्चिम बंगाल 2,757 खुराक युवाओं को दी गई हैं। अब तक 95,01,643 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली खुराक दी जा चुकी है। जबकि 63,92,248 ने दूसरी खुराक लेकर कोर्स पूरा कर लिया है। इनके अलावा 1,37,64,363 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और 75,39,007 ने दूसरी खुराक ली है। 18 से 45 वर्ष के बीच आयु के 11,80,798 लोगों को वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed