फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 people died due to heavy rains CM reviews relief work department issues rain alert

Telangana: भारी बारिश के कारण 18 लोगों की मौत, सीएम ने की राहतकार्यों की समीक्षा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 30 Jul 2023 02:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 30 Jul 2023 02:00 AM IST
सार

शनिवार रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीएम के चंद्रशेखर राव दिनभर मंत्रियों और मुख्य सचिव शांति कुमारी के साथ बैठक करते रहे। उन्होंने राहत कार्य सहित सभी स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
18 people died due to heavy rains CM reviews relief work department issues rain alert
तेलंगाना में भारी बारिश। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तेलंगाना में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौरा जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण तेलंगाना में करीब 19 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। सभी विस्थापित बाढ़ प्रभावित हैं। अब प्रशासन ने भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में मौतों का आंकड़ा जारी किया है।

विज्ञापन

बचाव कार्यों की सीएम ने की समीक्षा
अधिकारी का कहना है कि तेलंगाना में इस बार भारी बारिश की मार से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, शनिवार रात को बारिश में कुछ राहत है, जिस वजह से रेस्क्यू दल और ज्यादा अलर्ट हो गया है। इससे राज्य में राहत कार्यों में तेजी आई है। शनिवार रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीएम के चंद्रशेखर राव दिनभर मंत्रियों और मुख्य सचिव शांति कुमारी के साथ बैठक करते रहे। उन्होंने राहत कार्य सहित सभी स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन

ओडिशा-बंगाल में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों के लिए रविवार को बारिश के हालातों पर भविष्यवाणी की। विभाग ने बताया कि बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर, क्योंझर, देवगढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, सोनपुर, बौध, बलांगीर और कंधमाल सहित कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। कम दबाव के प्रभाव के कारण 31 जुलाई को ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बलांगीर, कंधमाल जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए एक से तीन अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़कें और पुल बह गए हैं। इस वजह से कंधमाल और गजपति जिले के 18 गांव मुख्य भूमि से कट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डैम प्रशासन की ओर से जारी की गई चेतावनी
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक बी.आर अंबेडकर ने बताया कि गोदावरी में जल स्तर 55.9 फीट तक पहुंच गया है। इस वजह से तेलंगाना के भद्राचलम में तीसरी चेतावनी जारी की गई है। विजयवाड़ा के प्रकाशम बैराज में कृष्णा नदी के बाढ़ के पानी का प्रवाह-बहिर्वाह शनिवार शाम 6 बजे तक 1.11 लाख क्यूसेक था। विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। गोदावरी क्षेत्र में जिला प्रशासन के साथ-साथ लोगों को भी सतर्क कर दिया गया है। अंबेडकर ने तटवर्ती समुदायों को सलाह दी है कि जब तक कि बाढ़ का पानी पूरी तरह से कम न हो जाए तब तक तटीय क्षेत्रों में न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed