{"_id":"60bbe9bf12eb783f682e5314","slug":"18-new-corona-cases-found-in-andaman-and-nicobar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना: अंडमान एंड निकोबार में कोविड-19 के 18 नए मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना: अंडमान एंड निकोबार में कोविड-19 के 18 नए मामले
Sun, 06 Jun 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर।
एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:46 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में दो लोगों के संक्रमण से दम तोड़ने के कारण यहां कोविड-19 की मौत की संख्या 121 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 18 नए मामले प्रकाश में आए हैं। इससे इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 7088 हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 18 नए मामलों में से 15 मामलों का पता संपर्क ट्रेसिंग के दौरान चला जबकि तीन मामले हवाईअड्डे से प्रत्यर्पण रास्ते के जरिये आए। 18 नए मामलों उजागर होने के बाद इस द्वीप समूह पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि उड़ाने से आने वाले सभी यात्रियों को द्वीपों में प्रवेश की अनुमति देने से पहले एक अनिवार्य रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से गुजरना होगा। साथ ही इस द्वीप से बाहर जाने वाले लोगों को भी अपनी आएटी रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी।
विज्ञापन
इस बीच सूचना यह भी है कि कोरोना से बत्तीस लोगों के उबरने की वजह से अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह पर कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद बढ़कर 6852 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में अब 115 सक्रिय कोविड-19 के मामले हैं, जिनमें से 107 दक्षिण अंडमान जिले में और 8 मामले उत्तर और मध्य अंडमान जिले में हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह का निकोबार जिला अब कोरोना वायरस से मुक्त है। यहां कोई सक्रिय मामले नहीं है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अंडमान एंड निकोबार द्वीप पर अब तक कोविड-19 के लिए 389152 नमूनों का परीक्षण किया है, जिनमें 1.82 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
यहां कुल 110202 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, जबकि 17386 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। सनद रहे कि इस केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी 4 लाख है।
प्रोटोकॉल नहीं पालन करने पर सख्त कार्रवाई : एसके सिंह
इस बीच, अंडमान एंड निकोबार सूचना, प्रचार और पर्यटन मंत्रालय के सचिव एसके सिंह ने कहा कि लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण कोविड-19 मामलों में गिरावट शुरू हो रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों से कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन और टीकाकरण कराने का आग्रह किया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब तक द्वीप समूह वायरस से मुक्त नहीं हो जाते तब तक पर्यटन उद्योग में तेजी देखने को नहीं मिलेगी। लिहाजा हम आराम नहीं कर सकते, हमें सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करना ही होगा।