फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 foreigners who came to Bihar Bodh Gaya and West Bengal found corona infected

Covid-19: विदेश से आए 18 लोग मिले कोरोना संक्रमित, कोई गंभीर नहीं

Tue, 27 Dec 2022 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 06:37 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेश से आए चार संक्रमित मिले। इनमें एक म्यांमार और तीन थाईलैंड के रहने वाले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 12 विदेशी संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से तीन महिलाएं ठीक होकर दिल्ली लौट गई हैं।

विज्ञापन
18 foreigners who came to Bihar Bodh Gaya and West Bengal found corona infected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी, बिहार के बोधगया और प. बंगाल के कोलकाता में विदेश से आए 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर शुरू की गई औचक जांच के दौरान ये संक्रमित मिले। सभी के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 12 लोग बोधगया में मिले हैं, जो इस महीने के आखिर में तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के कालचक्र कार्यक्रम में शमिल होने आए थे।
विज्ञापन


गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार ने बताया, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेश से आए चार संक्रमित मिले। इनमें एक म्यांमार और तीन थाईलैंड के रहने वाले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 12 विदेशी संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से तीन महिलाएं ठीक होकर दिल्ली लौट गई हैं। बाकी को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी सोमवार को औचक जांच में म्यांमार के चार नागरिक संक्रमित मिले हैं। सभी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता हवाईअड्डे पर भी दो विदेशी संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक दुबई और दूसरा क्वालालंपुर से आया था। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन, जापान, द. कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले सभी लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य तैयारियों को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल
कोरोना संक्रमण की किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मंगलवार को देशभर में मॉक ड्रिल से परखा जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मंगलवार को खुद सफदरजंग अस्पताल जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल से हमें यह पता चलेगा कि तैयारियों में क्या कमियां रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed