{"_id":"5c9d8989bdec22145a0eab62","slug":"178-farmers-contesting-against-daughter-of-cm-kcr-in-nizamabad-lok-sabha-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम केसीआर की बेटी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे 178 किसान, ईवीएम से मतदान संभव नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम केसीआर की बेटी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे 178 किसान, ईवीएम से मतदान संभव नहीं
Fri, 29 Mar 2019 08:27 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना राष्ट्र समिति सांसद कल्वाकुंतला कविता
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट पर 185 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों में 178 किसान हैं। प्रत्याशियों की इतनी ज्यादा संख्या होने के कारण चुनाव आयोग यहां ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान करवाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
इस सीट पर 11 अप्रैल को मतदान होना है। गुरुवार को नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद यहां से चुनाव मैदान में 185 प्रत्याशी हैं। इसी लोकसभा सीट से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता भी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ईवीएम का प्रयोग अधिकतम 64 उम्मीदवारों के लिए ही किया जा सकता है। अत: यहां बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। हालांकि इस पर निर्वाचन आयोग ने अभी आखिरी फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
निजामाबाद सीट से लड़ रहीं मुख्यमंत्री की बेटी के खिलाफ 178 किसानों के पर्चा दाखिल करने का कारण उनकी समस्याओं का समाधान न होना माना जा रहा है। इसके जरिए ये सभी किसान मुख्यमंत्री का ध्यान खींचना चाहते हैं।
तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं। जहां से कुल 443 उम्मीदवार मैदान में हैं।