{"_id":"5c95bf54bdec2214743f3db7","slug":"17-year-old-boy-died-after-he-hit-his-head-on-an-electric-pole-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: चलती रेल से बाहर की ओर देख रहा था लड़का, खंभे से टकराने से मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: चलती रेल से बाहर की ओर देख रहा था लड़का, खंभे से टकराने से मौत
Sat, 23 Mar 2019 10:38 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
मुंबई में डॉकयार्ड रोड स्टेशन के पास बिजली के खंभे से सिर टकराने के कारण शुक्रवार को एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जुबेर सिद्दिकी शेख के तौर पर हुई है। सिर टकराने के बाद शेख नीचे गिर गया और बाद में उसी ट्रेन के नीचे आ गया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
शेख एसएससी की परीक्षा देने के बाद पानवेल से चलने वाली रेल से वडाला स्थित अपने घर की ओर लौट रहा था। वडाला सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों का कहना है, शेख ने अपने स्कूल में भूगोल की परीक्षा दी और करीब एक बजे परीक्षा केंद्र से बाहर निकला। इसके बाद वह शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिद गया। फिर वह अपने चार दोस्तों के साथ घर के लिए रवाना हो गया।
वडाला जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र पाल का कहना है कि शेख और उसके दोस्त पानवेल से चलने वाली रेल के जनरल डिब्बे में ढाई बजे चढ़े। जब रेल चल रही थी तो लड़के बाहर की ओर झुक रहे थे। पाल ने कहा, "जब रेल डॉकयार्ड स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी, तभी शेख का सिर दो पोल के बीच में लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद वो नीचे गिरा और रेल के नीचे आ गया। उसका सीधा हाथ घायल हो गया।"
जब शेख के दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया तो लोगों ने ये जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि वह घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए। तब तक शेख की मौत हो चुकी थी। पाल ने कहा, "शेख का सीधा हाथ कट गया और रेल की चपेट में आने से उसे काफी चोटें भी आईं।" शेख को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पाल का कहना है कि एक्सिडेंटल देथ का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शेख के माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। इससे पहले 2018 में भी 19 लोगों की मौत रेलवे खंभों से टकराने के कारण हो चुकी है।
जीआरपी का कहना है कि कई बार छोटे बच्चे भी ऐसे स्टंट करते हैं। ऐसा करने पर इन बच्चों को पकड़ लिया जाता है और बाद में इन्हें इनके माता-पिता के साथ परामर्श दिया जाता है।