{"_id":"61fd5b5a22d99457cc23dc3d","slug":"17-retired-ips-officers-ask-fellow-serving-police-officers-to-serve-in-central-deputation-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Central Deputation: 17 सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों की अपील, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को स्वीकार करें पुलिस अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IPS Central Deputation: 17 सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों की अपील, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को स्वीकार करें पुलिस अधिकारी
Fri, 04 Feb 2022 10:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:29 PM IST
सार
वरिष्ठ पदों पर सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए 17 आईपीएस अधिकारियों ने वर्तमान में सेवारत अधिकारियों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को स्वीकार करने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
17 सेवानिवृत्त आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों ने शुक्रवार को साथी सेवारत अधिकारियों से केंद्र सरकार के अधीन सेवा करने के लिए आगे आने की अपील की। इन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की ओर से दिए गए अवसरों को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
इन सेवानिवृत्त अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से केंद्र और राज्य प्रशासन के बीच संबंध मजबूत होता है। अखिल भारतीय सेवाएं सबसे मजबूत धागे हैं जिनसे केंद्र और राज्य एक साथ बुने जाते हैं। इन अधिकारियों में से अधिकतर विभिन्न पुलिस संगठनों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के तौर पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने एक बयान में कहा, भूतपूर्व आईपीएस अधिकारियों के तौर पर हम भारत सरकार की आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए प्रोत्साहित करने की पहल का समर्थन करते हैं। इससे खुद को और राष्ट्र की सुरक्षा में छोटे से छोटे स्तर पर योगदान देने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 5000 की क्षमता वाले कैडर आईपीएस में 2700 वरिष्ठ ड्यूटी पोस्ट हैं और इनमें से 1075 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति रिजर्व (सीडीआर) के लिए हैं। हालांकि, हालांकि, केंद्र में 645 स्वीकृत पदों को भरने के लिए वर्तमान में केवल 442 आईपीएस अधिकारी ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।