फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 of 23 lions died due to viral and bacterial infection: Gujarat government

गुजरात सरकार ने बताई शेरों की मौत की वजह, कहा- विषाणु और जीवाणु संक्रमण के कारण हुई मौत

Tue, 09 Oct 2018 12:54 AM IST
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद Updated Tue, 09 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
17 of 23 lions died due to viral and bacterial infection: Gujarat government

गुजरात सरकार ने सोमवार को उच्च न्यायालय को बताया कि 23 में से 17 शेरों की मौत विषाणु और जीवाणु संक्रमण के कारण हुई। सितंबर के तीन हफ्तों के दौरान सरसिया रेंज में 23 शेरों की मौत हो गई। यह रेंज अमरेली जिले के दलखानिया रेंज का हिस्सा है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति वी एम पंचोली की खंड पीठ के सवालों की प्रतिक्रिया में एक हलफनामे में जूनागढ़ के वन उप संरक्षक धीरज मित्तल ने कहा कि सरकार गिर के जंगल में शेरों से संबंधित सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील और गंभीर है।
विज्ञापन


मित्तल ने एक हलफनामे में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, इन 23 में से 17 शेरों की मौत जीवाणु और विषाणु संक्रमण के कारण श्वास संबंधी बीमारी और जिगर के काम करना बंद करने की वजह से हुई जबकि तीन अन्य की मौत आपस में लड़ाई के कारण हुई। वहीं अन्य तीन की मौत का कारण पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि गिर के जंगल के अन्य इलाकों में संक्रमण नहीं फैला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed