फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 July 2026 Major Events

आज के दिन: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, देहरादून में राहुल का छात्रों से संवाद

Fri, 17 Jul 2026 06:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 17 Jul 2026 06:01 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 17 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
17 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 17 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी देहरादून में छात्रों से संवाद करेंगे। 

विज्ञापन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच चलेगी। इसके बाद पीएम जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का चंडीगढ़ और पंजाब दौरा

हरियाणा दौरे के बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे। यहां दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। यहां भी पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चंडीगढ़ में जनसभा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जालंधर पहुंचेंगे। जहां वे 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

राहुल गांधी का देहरादून दौरा

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून जाएंगे। यहां राहुल विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर युवाओं व छात्रों से संवाद करेंगे। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का नाम  छात्रों की गूंज दिया है। अपने कार्यक्रम को लेकर राहुल ने ट्वीट किया है,  "मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूं - यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूं।"

योगी का बिजनौर दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर आएंगे। सीएम बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में करीब एक हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का यहां एक जनसभा को संबोधित करने का का भी कार्यक्रम है।

 श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े 18 मामलों की सुनवाई आज होगी। पहले यह सुनवाई 10 जुलाई को दोपहर दो बजे होनी थी, लेकिन निर्धारित तिथि पर सुनवाई किसी कारणवश नहीं हो सकी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed