फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 years old girl was gangraped at three different locations in one night in mumbai

मुंबई: एक रात में तीन-अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग से रेप और गैंगरेप, पुलिस गिरफ्त में चार आरोपी

Sun, 06 Jun 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 09:54 AM IST
सार

मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल लड़की की हालत स्थिर है, वहीं पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामला मलाड पश्चिमी इलाके का है। 

विज्ञापन
16 years old girl was gangraped at three different locations in one night in mumbai
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंबई में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर रेप और गैंगरेप किया गया। यह घटना मलाड वेस्ट इलाके की है। जहां बर्थडे पार्टी के नाम पर युवकों ने नाबालिग को घर से बुलाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है।  पुलिस के मुताबिक 1 जून को नाबालिग के परिजन मलाड वेस्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आए। उन्होंने अपनी 16 साल की लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने  तुरंत अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी

विज्ञापन


1 जून की रात वारदात को अंजाम
इसी बीच 1 जून को लड़की खुद ही घर पहुंच गई, लेकिन वह काफी डरी और सहमी थी। जब उसके माता-पिता ने रातभर कहां रहने के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया। बल्कि उसने कहां कि वह अपने दोस्त के यहां रुक गई थी, लेकिन इसी बीच  महिला पुलिस की एक टीम लड़की के पास पहुंची। महिला पुलिस अधिकारियों ने जब लड़की से पूछताछ शुरू की तो उसने कुछ भी नहीं बताया, अधिकारियों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया, जिससे सुनकर उसके माता-पिता और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम से जुड़े थे सभी युवक
युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि लड़की की दोस्ती सोशल साइट्स  इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई। धीरे-धीरे युवक के दोस्त भी लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर  जुड़ गए। 31 मई की रात उनमें से एक दोस्त ने बर्थडे पार्टी रखी थी।  सभी लोग मड इलाके के एक होटल के बाहर कार पर केक रखकर काटा और बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी दौरान दो युवकों ने लड़की को कार के अंदर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद लड़की को मलाड स्थित दूसरे दोस्त के घर छोड़ दिया गया, यहां भी उसके साथ दोस्त ने रेप किया। फिर उसे दूसरे दोस्त के घर छोड़ दिया गया, जहां फिर उसके साथ रेप हुआ। 6 युवकों की उम्र 18 से 23 साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों की तलाश और की जा रही है। हालांकि इन्होंने रेप नहीं किया, लेकिन ये लोग भी वहां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed