फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 students of Navi Mumbai school test COVID-19 positive

हड़कंप: नवी मुंबई के एक स्कूल में 16 छात्र कोरोना संक्रमित, एक छात्र का पिता हाल ही में कतर से लौटा

Sat, 18 Dec 2021 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:21 PM IST
सार

नवी मुंबई के स्कूल में 16 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संक्रमित छात्र का पिता हाल ही में कतर से लौटा था। हालांकि, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उसके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव होने के बाद छात्र स्कूल जा रहा था। 

विज्ञापन
16 students of Navi Mumbai school test COVID-19 positive
कोरोना संक्रमण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बड़ी खबर नवी मुंबई से आ रही है। यहां के एक स्कूल में 16 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह मामला नवी मुंबई के घनसोली स्कूल का है। सभी संक्रमित बच्चों को स्थानीय कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन की अनुमति के बाद स्कूल खोला गया था। स्कूल में पचास फीसदी से ज्यादा बच्चे आ रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को 16 बच्चों में बुखार, खांसी समेत कोरोना के लक्षण दिखे। जांच कराने पर 16 बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन से लेकर बच्चों के परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


नवी मुंबई नगर निगम के अनुसार, सभी बच्चे कक्षा आठ से लेकर 11वीं तक के हैं। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि छात्रों में से एक का पिता 9 दिसंबर को कतर से नवी मुंबई पहुंचा था। छात्र का परिवार घनसोली के गोठीवली इलाके में रहता है। छात्र के पिता का कोविड टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन 11वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छात्र इसके बाद भी स्कूल आ रहा था। आशंका है कि इस छात्र के कारण ही अन्य छात्र भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed