फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 March 2026 Major Events

आज के दिन: राज्यसभा की 37 सीटों पर आज मतदान, राहुल गांधी से जुड़े एक मामले पर सुनवाई

Mon, 16 Mar 2026 06:05 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 06:05 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 16 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
16 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 16 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज राज्यसभा की 37 सीटों पर मतदान होगा। राहुल गांधी से जुड़ें एक मामले पर अदालत में सुनवाई तय है। 

विज्ञापन

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव 

राज्यसभा की 37 सीटों पर सोमवार को चुनाव होंगे। सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं, सोमवार को वोटों की गिनती होगी। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगाना की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है। वहीं, कई नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, इसमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी से जुड़ें एक मामले पर सुनवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हाथरस की एक विशेष अदालत ने सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपियों के रूप में तीन युवकों का जिक्र करके मानहानिकारक टिप्पणी की, जबकि उन्हें बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया गया था। 

विज्ञापन

 मेटा एआई के गलत जवाब देने के मामले पर सुनवाई

मेटा एआई से शिव पार्वती पर पूछे गए सवाल पर गलत जवाब देने के मामले में सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल, वाराणसी जिले के सारनाथ तिलमापुर के समाजसेवी नागेश्वर मिश्र ने अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म मेटा एआई के खिलाफ एक याचिका दायर की है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

रमजान में नमाज रोके जाने के मामले पर सुनवाई

संभल में रमजान के दौरान नमाज रोके जाने के मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी। शनिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नमाजियों की संख्या सीमित करने के स्थानीय प्रशासन के फैसले पर सख्त रुख अपनाया। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती। अगर अधिकारी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें या तो तबादला करवा लें।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत

गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में 16 से 22 मार्च तक सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। महोत्सव के दौरान योग जिज्ञासु राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया में हेरिटेज वॉक करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed