फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 drowned on Ganesh immersion: Seven children died in MP, Seven missing in UP and Maharashtra, two rescued

गणेश विसर्जन पर 16 डूबे: मप्र में सात बच्चों की मौत, यूपी में पांच व महाराष्ट्र में दो लापता, दो को बचाया

Mon, 20 Sep 2021 01:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 20 Sep 2021 01:05 AM IST
सार

रविवार को तीन राज्यों में 16 लोगों के डूबने की दुखद खबर आई। इनमें सात बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। सात लापता हैं।
 

विज्ञापन
16 drowned on Ganesh immersion: Seven children died in MP, Seven missing in UP and Maharashtra, two rescued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 16 लोग देश की विभिन्न नदियों, तालाबों व समुद्र में डूब गए। मप्र में दो हादसों में सात बच्चों की डूबने से मौत हो गई।  यूपी के बाराबंकी में पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए। मुंबई के वर्सोवा तट पर चार बच्चे डूब गए, हालांकि दो को बचा लिया गया।

विज्ञापन


बाराबंकी में मां व बेटे समेत पांच लापता
बाराबंकी की कल्याणी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग डूब गए। इनके डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश में जुटी, लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण इनकी तलाश में भी दिक्कत हो रही है। लापता लोगों में मसौली थाना क्षेत्र के सहादत गंज कस्बे के रहने वाले नारायणधर पांडेय, हरिश्चन्द्र, नीलेश पटवा, मुन्नी पटवा पत्नी मदन, धर्मेंद्र कश्यप व सूरज पटवा शामिल हैं। मुन्नी व सूरज मां-बेटा हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में दो घटनाओं में सात डूबे
मध्यप्रदेश के भिंड व सतना में हुए दो हादसों में तालाबों में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई। रविवार दोपहर मुरैना जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर मेहगांव थाना क्षेत्र के वनखंडेश्वर तालाब में चार बच्चे डूब गए। इनकी उम्र 11 से 14 साल की है। भिंड के एसडीओपी राजेश राठौर ने बताया कि घटना तब हुई जब ये बच्चे प्रतिमा विसर्जन करने के बाद नहा रहे थे। गोताखोरों ने उनके शव निकाले। राज्य में दूसरी घटना सतना जिले जूरा गांव में हुई, जहां 9 से 11 साल के तीन बच्चे डूब गए। नंदन थाने के प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि दो बच्चों के शव निकाले गए, जबकि तीसरे की मैहर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन हादसों पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सोवा तट पर डूबे दो बच्चे बचाए गए
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई के वर्सोवा तट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच बच्चे डूब गए थे। इनमें से मौके पर मौजूद लोगों स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन तीन लापता हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed