Covid Cases in India: 24 घंटे में मिले 16,103 नए केस, 31 ने तोड़ा दम, जानिए कितनी है संक्रमण दर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बीते 24 घंटे में 16,103 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले यानी शनिवार को 17,092 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.27 पर पहुंच गई। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 4.14 फीसदी दर्ज हुई थी। रविवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में 2143 बढ़ी। 24 घंटे में 31 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना के 2962 मामले
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 2,962 नए मामले सामने आए। नए मामलों में से 761 मुंबई से सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के उपस्वरूप बीए.4 से संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। छह संक्रमितों की मौत हुई है। एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 2,971 मामले सामने आए थे और पांच रोगियों की मौत हुई थी।