{"_id":"59047b464f1c1b267bc0c5fd","slug":"15-year-old-girl-with-failed-kidneys-approaches-goa-health-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: 15 साल की बच्ची ने लगाई स्वास्थ्य मंत्री से जान बचाने की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा: 15 साल की बच्ची ने लगाई स्वास्थ्य मंत्री से जान बचाने की गुहार
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 29 Apr 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
गोवा स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे से एक 15 साल की बच्ची ने मदद मांगी है। दरअसल राणे गुरुवार को अचानक गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के दौरे पर पहुंचे। राणे के पहुंचने की खबर सुनकर 15 वर्षीय लड़की उनसे मदद मांगने पहुंच गई। इस लड़की की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बच्ची एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती है। गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि लड़की ने जब राणे को अपनी समस्या बताई, उसके बाद पूरा हॉस्पिटल लड़की के लिए किडनी की तलाश में जुट गया। जिससे कि किडनी ट्रांसप्लांट करके लड़की की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया, मंत्री ने लड़की के परिजनों से किडनी लेकर उसकी जान बचाने की बात कही। बच्ची के माता-पिता अपनी किडनी देने के लिए तैयार हैं। डॉक्टर इस कोशिश में जुटे हैं कि किसी भी तरह से लड़की की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
बच्ची की स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने जांच की और उसकी किडनी ट्रांसप्लांट करने की तैयारी में लगे है। अस्पताल प्रशासन भी लड़की के लिए किडनी की व्यवस्था करने में लगा है। वह लड़की के लिए सभी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंत्री भी किडनी की आपूर्ति को लेकर बैठक बुलाई है।