फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 percent decline in transactions from Paytm Payments Bank users turning to other payment options

Paytm: पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लेनदेन में 15 फीसदी गिरावट, अन्य भुगतान विकल्पों का भी रुख कर रहे ग्राहक-व्यापा

Sat, 10 Feb 2024 06:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 10 Feb 2024 06:44 AM IST
सार

पेटीएम ने सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन की अध्यक्षता में एक समूह सलाहकार समिति के गठन की शुक्रवार को घोषणा की। समिति नियामकीय मामलों पर कंपनी को सलाह देगी। समिति में आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष एमएम चितले एवं आंध्रा बैंक के पूर्व चेयरमैन-एमडी आर रामचंद्रन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
15 percent decline in transactions from Paytm Payments Bank users turning to other payment options
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : play.google.com

विस्तार

आरबीआई की कार्रवाई के बाद से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिये लेनदेन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। 29 फरवरी के बाद बैंक का क्या होगा, इसे लेकर ग्राहकों में अब भी अनिश्चितता है। सूत्रों के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लेनदेन के वॉल्यूम में 15 फीसदी तक गिरावट आई है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 30 करोड़ से अधिक खाते या डिजिटल वॉलेट हैं। करीब चार करोड़ व्यापारी बैंक के क्यूआर कोड या भुगतान एप का इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों की संख्या घटने का कारण यह भी है कि लोगों व व्यापारियों के पास कई भुगतान विकल्प हैं। ऐसे में वे पेटीएम पेमेंट्स बैंक से दूसरे मंचों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

दामोदरन की अगुवाई में बनी सलाहकार समिति
पेटीएम ने सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन की अध्यक्षता में एक समूह सलाहकार समिति के गठन की शुक्रवार को घोषणा की। समिति नियामकीय मामलों पर कंपनी को सलाह देगी। समिति में आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष एमएम चितले एवं आंध्रा बैंक के पूर्व चेयरमैन-एमडी आर रामचंद्रन भी शामिल हैं।

विज्ञापन

पेटीएम ई-कॉमर्स का नाम अब पाई प्लेटफॉर्म्स
पेटीएम ई-कॉमर्स ने अपना नाम बदलकर पाई प्लेटफॉर्म्स कर लिया है। साथ ही, ऑनलाइन खुदरा कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बिट्सिला का अधिग्रहण किया है। यह ओएनडीसी पर विक्रेता मंच है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया, कंपनी ने तीन महीने पहले नाम बदलने के लिए आवेदन किया था। 8 फरवरी को उसे कंपनी रजिस्ट्रार से मंजूरी मिली है। कंपनी रजिस्ट्रार की अधिसूचना के अनुसार, इस प्रमाणपत्र की तारीख से कंपनी का नाम पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लि. से बदलकर पाई प्लेटफॉर्म्स प्रा. लि. कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया, कंपनी ने अब इनोबिट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लि. (बिट्सिला) का अधिग्रहण कर लिया है। इसे 2020 में पेश किया गया था। यह ‘फुलस्टैक ओमनीचैनल’ और ‘हाइपरलोकल कॉमर्स’ क्षमता के साथ ओएनडीसी विक्रेता मंच के रूप में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed