फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 people died of drinking poisonous liquor in Assam, 30 others ill

असम में जहरीली शराब पीने से 15 महिलाओं समेत 32 की मौत, 27 भर्ती

Fri, 22 Feb 2019 09:36 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 22 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
15 people died of drinking poisonous liquor in Assam, 30 others ill
जहरीले शराब - फोटो : अमर उजाला

असम के गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद सात महिलाओं सहित कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पचास से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने बृहस्पतिवार को शराब पी थी और शराब को एक ही विक्रेता से खरीदा गया था। ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। घटना को लेकर जिले के दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार रात को 12 लोगों को गोलाघाट सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार रात को ही बाद में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई।

अधिकारियों ने बताया कि 23 लोगों की मौत गोलाघाट सिविल अस्पताल में, जबकि सात लोगों की मौत जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। गोलाघाट सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाये गये ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर थी।

मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडल आयुक्त जूली सोनोवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और एक महीने के भीतर सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

सोनोवाल ने राज्य के ऊर्जा मंत्री तपन कुमार गोगोई, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और विधायक मृणाल सैकिया को घटनास्थल का दौरा करने को कहा है। असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।


वहीं, कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed