आज के दिन: चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी सौंपेगी विस्तृत रिपोर्ट, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता होगा लागू
नमस्कार! आज है बुधवार, 15 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 15 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से लागू भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता होगा। इसके साथ ही देर रात फीफा विश्वकप का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आज से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता आज से लागू होगा। इससे भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह समझौता हस्ताक्षर होने के बाद सबसे तेजी से लागू होने वाले व्यापार समझौतों में से एक माना जा रहा है। इस समझौते से लंबे समय में भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार हर साल 25.5 अरब पाउंड तक बढ़ सकता है।
चढ़ावा चोरी मामले में गठित एसआईटी सौंप सकती है अपनी अंतिम रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गठित की गई एसआईटी आज अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। चोरी का मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट की मांग पर 13 जून को शासन ने एसआईटी गठित की थी, जिसमें लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज लखनऊ किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन शामिल थे। प्रारंभिक रिपोर्ट 23 जून को सौंपी गई थी।
आज से 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लाल किला आज से आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। आज से 15 अगस्त तक लाल किले में घूमने के लिए जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब अगले एक महीने तक पर्यटक इस विश्वप्रसिद्ध धरोहर का भ्रमण नहीं कर सकेंगे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर छह देशों के दौरे पर हैं। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। यात्रा के अंतिम चरण में विदेश मंत्री बेल्जियम हैं। यहां वे तीसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भाग लेंगे और यूरोपीय संघ तथा बेल्जियम के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।
नीरजा मोदी स्कूल में बच्ची की मौत मामले में सुनवाई
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत मामले की आज सुनवाई होगी। पीड़ित परिवार ने शिक्षिका, प्रिंसिपल और स्कूल मालिक पर बीएनएस व जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में 1 नवंबर 2025 को कक्षा 4 की छात्रा 9 वर्षीय अमायरा की स्कूल परिसर की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही परिजन स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं। साथ ही निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फीफा विश्वकप का दूसरा सेमी फाइनल आज देर रात
फीफा विश्वकप का दूसरा सेमी फाइनल आज देर रात साढ़े 12 बजे से अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा में खेला जाएगा। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने क्वॉटर फाइनल में स्वीट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड ने अंतिम आठ मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हराया था।