{"_id":"626f62eeb9fd9b6a7b303c8c","slug":"15-bjp-leaders-resign-in-west-bengal-ahead-of-amit-shah-s-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में इस्तीफों का दौर जारी: अमित शाह के दौरे से पहले 15 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी, सामने आई भाजपा में आंतरिक कलह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में इस्तीफों का दौर जारी: अमित शाह के दौरे से पहले 15 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी, सामने आई भाजपा में आंतरिक कलह
Mon, 02 May 2022 10:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 May 2022 10:19 AM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार मई को पश्चिम बंगाल दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले ही उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के कम से कम 15 भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल भाजपा में कलह का दौर जारी है। एक के बाद एक इस्तीफे हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद राज्य की कमान संभाली है। वह चार मई को पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के कम से कम 15 भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
हालांकि, बारासात जिलाध्यक्ष तापस मित्रा ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता इन लोगों ने इस्तीफा क्यों दिया है। सभी इस्तीफे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को भेज दिए गए हैं। हालांकि, मजूमदार ने भी इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
इस्तीफा देने वालों में राज्य समिति के सदस्य, मंडल के पूर्व अध्यक्ष और जिला समिति के सदस्य तक शामिल हैं। इस्तीफा देने से पहले सभी ने जिलाध्यक्ष तापस मित्रा के खिलाफ नगर निगम चुनाव में टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया। इस्तीफा देने वाले नेताओं का कहना है कि, जिला इकाई ने नगर निगम चुनाव में अपने चहेतों को टिकट दिए।
विधानसभा चुनाव के बाद से जारी है इस्तीफों का दौर
पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनावों में टीएमसी की प्रचंड जीत के बाद से भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी है। एक के बाद एक कई नेता भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। पिछले कई महीनों में राज्य में भाजपा के कुल विधायकों की संख्या 77 से घटकर 70 हो गई है। वहीं नगर निगम चुनावों के बाद से पार्टी में आंतरिक कलह सामने आई है। पार्टी के कई कार्यकर्ता राज्य नेतृत्व से खुश नहीं हैं।