फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 arrested in ULFAI's serial bomb planting case in Assam news in hindi

Assam: स्वतंत्रता दिवस पर उल्फा-आई की असम को दहलाने की थी नापाक साजिश, अब तीन महिलाओं समेत 15 दबोचे गए

Sun, 22 Sep 2024 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 22 Sep 2024 03:12 PM IST
सार

असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि बल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तकनीकी सहायता से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
15 arrested in ULFAI's serial bomb planting case in Assam news in hindi
असम पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

असम में प्रतिबंधित संगठन उल्फा-आई ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य में 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया था। बम की खबर मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया था। असम पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बड़ी कामयाबी हाथ लगी: गोस्वामी
असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि बल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तकनीकी सहायता से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान को अंजाम दिया। उन्होंने आगे कहा कि इस संयुक्त छापेमारी से बड़ी कामयाबी हाथ लगी और शनिवार रात को तीन महिलाओं समेत 15 लोगों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद साजिश के बारे में और मिलेगी जानकारी: पुलिस
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आईईडी जैसी सामग्री लगाए जाने की जांच में इसे एक बड़ी सफलता करार देते हुए असम पुलिस ने कहा कि एनआईए के साथ समन्वय में लंबे समय तक खुफिया जानकारी जुटाने के बाद छापे मारे गए। पुलिस ने आगे कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद अपराध सिद्ध करने वाले तथ्य सामने आए हैं। लंबी पूछताछ के बाद साजिश के बारे में और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से किए गए गिरफ्तार
गोस्वामी ने कहा कि डिब्रूगढ़ और लखीमपुर जिलों से तीन-तीन, जोरहाट और गुवाहाटी से दो-दो और तिनसुकिया, सादिया, नगांव, नलबाड़ी और तामुलपुर से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पांच लाख रुपये का किया था एलान
इससे पहले, शिवसागर जिले से चार लोगों को इस मामले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान करने वाली विश्वसनीय जानकारी के लिए पांच लाख रुपये तक के नकद इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने लखीमपुर में पूछताछ के लिए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।


विफलता के कारण नहीं फटे थे विस्फोटक
यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-इंडिपेंडेंट) की ओर से मीडिया घरानों को एक ईमेल भेजा गया था। इसमें आतंकी संगठन ने कहा था कि विस्फोट 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होने थे, लेकिन बम तकनीकी विफलता के कारण नहीं फटे। इसने 19 विस्फोटों की सही जगह की पहचान करने वाली एक सूची दी थी। साथ ही कहा था कि पांच और विस्फोटकों के स्थानों का पता नहीं लगाया जा सका है। अधिकारी ने बमों को निष्क्रिय करने में जनता का सहयोग मांगा था। गुवाहाटी में दो आईईडी जैसे उपकरण बरामद किए गए थे। वहीं, असम में बम जैसे कुल 10 पदार्थ जब्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed