{"_id":"5d42e4568ebc3e6cd8782713","slug":"14-rebel-mla-disqualified-from-congress-jds-of-karnataka-filed-petition-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के कांग्रेस-जद (एस) के अयोग्य घोषित 14 बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के कांग्रेस-जद (एस) के अयोग्य घोषित 14 बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
Thu, 01 Aug 2019 06:38 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस-जद (एस) के 14 बागी विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा के मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और एक याचिका दायर की है।
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में मंगलवार को निष्कासित कर दिया था। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन बागी नेताओं को पार्टी से निकालने की अनुशंसा की थी। इन 14 नेताओं ने कुछ हफ्ते पहले पार्टी से बगावत करते हुए इस्तीफा सौंपा था जिसके बाद पार्टी ने इनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इस पर इन लोगों को अयोग्य ठहराया गया था। अब इन नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
विज्ञापन
विधायक पद से इन नेताओं के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार गिर गई थी। इसके बाद वहां बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। इससे पहले जद (एस) के एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
14 rebel Karnataka Congress-JD(S) MLAs have approached the Supreme Court challenging Karnataka Speaker's decision to disqualify them for the term of the present Assembly. pic.twitter.com/E6pz58dSr2
— ANI (@ANI) August 1, 2019