फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 properties of GreenTouch seized to recover Rs 56 cr of investors

शिकंजा: निवेशकों के 56 करोड़ वसूलने के लिए ग्रीनटच की 14 संपत्तियां जब्त

Wed, 27 Apr 2022 05:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 05:10 AM IST
सार

कंपनी ने अवैध तरीके से निवेशकों से पैसे जुटाए थे। जब्त की गई संपत्तियां उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हैं। इनमें जमीन, प्लॉट, कार्यालय और फ्लैट शामिल हैं।

विज्ञापन
14 properties of GreenTouch seized to recover Rs 56 cr of investors
सेबी - फोटो : Social Media

विस्तार

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों के 56 करोड़ रुपये वसूलने के लिए ग्रीनटच और इसके चार निदेशकों की 14 संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इस कंपनी ने अवैध तरीके से निवेशकों से पैसे जुटाए थे। जब्त की गई संपत्तियां उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हैं। इनमें जमीन, प्लॉट, कार्यालय और फ्लैट शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके चार निदेशकों में श्याम सुंदर डे, स्नेहाशीष सरकार, सुजॉय सिन्हा और सुमन सरकार हैं। इस कंपनी ने 20,549 निवेशकों से गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के जरिये यह रकम जुटाई थी। पर बाद में इन पैसों का भुगतान करने में कंपनी चूक गई। हालांकि, ग्रीनटच का दावा है कि उसने 12.24 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। 
विज्ञापन


50 से ज्यादा लोगों से जुटाया पैसा 
सेबी के नियमों के मुताबिक, जब भी कोई पैसा 50 से ज्यादा निवेशकों से जुटाया जाता है तो उस शेयर को स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराना जरूरी होता है।

नोटिस के अनुसार, कंपनी और इसके निदेशकों की जब्त 14 संपत्तियों को बेचकर निवेशकों के पैसे वापस किये जाएंगे।

संपत्तियों की जानकारी देने का आदेश 
सेबी ने कंपनी के निदेशकों को आदेश दिया है कि वे अपनी सभी चल और अचल संपत्तियों की जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed